Google Trends 2019 : आर्टिकल 370 हटा मोदी सरकार ने देश ही नहीं दुनिया को भी चौंकाया था,गूगल पर भी हुआ खूब सर्च

  • Updated Dec 11, 2019, 07:14 PM IST

Article 370 Search on Google in india:जम्मू कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 को केंद्र सरकार अगस्त महीने में हटा चुकी है, भारत में गूगल की सर्च में अनुच्छेद 370 भी खासा अहम रहा है। 

Google Trends 2019 : आर्टिकल 370 हटा मोदी सरकार ने देश ही नहीं दुनिया को भी चौंकाया था,गूगल पर भी हुआ खूब सर्च

नई दिल्ली: साल 2020 आने वाला है और बीतने वाला साल 2019 अपने पीछे कई खट्टी मीठी यादें छोड़ता जा रहा है, बात करें अगर गूगल सर्च की तो गूगल ने 2019 में सर्च की जाने वाली चीजों और व्यक्तियों और स्थान इवेंट आदि से संबधित एक लिस्ट जारी की है। भारत की बात करें तो इस साल गूगल में आर्टिकल 370 को भी लोगों ने खासा सर्च किया है। 

Google Trends 2019 : आर्टिकल 370 हटा मोदी सरकार ने देश ही नहीं दुनिया को भी चौंकाया था,गूगल पर भी हुआ खूब सर्च

पिछले 12 महीनों में सर्वाधिक सर्च की गई चीजों की जिस सूची को गूगल ने जारी किया है उसमें  पर अनुच्छेद 370 (Article 370) काफी अहम विषय है। बात करें न्यूज कैटेगरी में सर्च की तो अनुच्छेद 370 को लोकसभा चुनाव और चंद्रयान-2 के बाद सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया है। 

वहीं ओवरऑल सर्च की कैटेगरी में क्रिकेट वर्ल्ड कप टॉप है फिर लोकसभा चुनाव,चंद्रयान-2, कबीर सिंह आदि के बाद अनुच्छेद 370 को भी लोगों ने खूब खंगाला है। 

End of Feed