PDP नेता का बड़ा बयान, 370 पर महबूबा का बड़बोलापन पड़ा महंगा, छिन गया विशेष राज्य का दर्जा

  • Updated Jan 9, 2020, 04:23 PM IST

Muzaffar Hussain Baig on Mehbooba Mufti : पीडीपी के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने गुरुवार को कहा कि महबूबा मुफ्ती को अनुच्छेद 370 पर बड़बोलापन नहीं दिखाना चाहिए था। इसका गलत असर हुआ।

PDP नेता का बड़ा बयान, 370 पर महबूबा का बड़बोलापन पड़ा महंगा, छिन गया विशेष राज्य का दर्जा

नई दिल्ली: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने बड़ा बयान दिया है। बेग ने गुरुवार को कहा कि अनुच्छेद 370 पर महबूबा मुफ्ती ने जिस तरीके का बयान दिया, उन बयानों से राज्य का अहित हुआ। पीडीपी नेता ने कहा कि महबूबा को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था। बेग ने माना कि महबूबा का बयान 'अनुच्छेद 370 के साथ यदि किसी तरह की छेड़खानी हुई तो जम्मू-कश्मीर में तिरंगे को थामने वाला कोई हाथ नहीं मिलेगा।' उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देने के चलते जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा खोना पड़ा और यह राज्य केंद्र शासित प्रदेशों में तब्दील हो गया। पीडीपी नेता ने कहा कि उनकी नेता को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था।

PDP नेता का बड़ा बयान, 370 पर महबूबा का बड़बोलापन पड़ा महंगा, छिन गया विशेष राज्य का दर्जा

बेग ने कहा, 'मेरा मानना है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से जुड़े मुद्दों पर यदि आप बात करना चाहते हैं तो आपको सभ्य एवं मर्यादित तरीके से बातचीत करनी होगी। आप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अथवा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पर दबाव डालकर कुछ हासिल नहीं कर सकतीं।'

End of Feed