आर्टिकल 370, राम मंदिर, तीन तलाक समेत क्या-क्या, PM मोदी ने बताए 1 साल में किए कौन-कौन से बड़े काम

  • Updated May 30, 2020, 11:48 AM IST

One year of Modi government 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के मौके पर पत्र लिखकर अपनी उपलब्धियों को बताया है। यहां पढ़ें:

आर्टिकल 370, राम मंदिर, तीन तलाक समेत क्या-क्या, PM मोदी ने बताए 1 साल में किए कौन-कौन से बड़े काम

नई दिल्ली: मोदी सरकार को सत्ता में आए हुए तो वैसे 6 साल हो गए हैं, लेकिन दूसरे कार्यकाल का आज पहला साल पूरा हुआ है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक खुला खत लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी सरकार के 6 साल के कामकाज का जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि पिछले 1 साल में या कहें दूसरे कार्यकाल में अभी तक क्या-क्या बडे़ काम हुए हैं।

आर्टिकल 370, राम मंदिर, तीन तलाक समेत क्या-क्या, PM मोदी ने बताए 1 साल में किए कौन-कौन से बड़े काम

पत्र की शुरुआत करते हुए मोदी कहते हैं, 'आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी थी।' वे लिखते हैं कि वर्ष 2014 में आपने, देश की जनता ने, देश में एक बड़े परिवर्तन के लिए वोट किया था, देश की नीति और रीति बदलने के लिए वोट किया था। उन पांच वर्षों में देश ने व्यवस्थाओं को जड़ता और भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकलते हुए देखा है। उस कार्यकाल में जहां सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक हुईं, वहीं हमने वन रैंक वन पेंशन, वन नेशन वन टैक्स- जीएसटी, किसानों की एमएसपी की बरसों पुरानी मांगों को भी पूरा करने का काम किया। वह कार्यकाल देश की अनेकों आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समर्पित रहा।

गिनाए दूसरे कार्यकाल के काम

End of Feed