कांग्रेस का वजूद वेंटिलेटर पर, इसके नेताओं की ‘बेवकूफी' एक्सेलरेटर पर: नकवी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 03:03 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान से हंगामा मचा हुआ है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।

google

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लंदन में की गई टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस का वजूद ‘वेंटिलेटर’ (जीवन रक्षक प्रणाली) पर है, लेकिन इसके नेताओं की ‘बेवकूफी’ एक्सेलरेटर पर है। उन्होंने यह दावा भी किया कि कांग्रेस के नेता विदेश जाकर देश को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गत शुक्रवार को मोदी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा था कि पाकिस्तान की तरह ही भारत में भी ‘‘अदृश्य ताकतें’’ देश को खोखला कर रही हैं।

कांग्रेस का वजूद वेंटिलेटर पर, इसके नेताओं की ‘बेवकूफी' एक्सेलरेटर पर: नकवी

राहुल गांधी पर पलटवार

उन्होंने लंदन में ‘थिंक टैंक’ (विचारक संस्था) ब्रिज इंडिया द्वारा आयोजित ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ सम्मेलन के एक संवाद-सत्र में यह दावा भी किया था कि भारत की आत्मा पर भाजपा का हमला हो रहा है और "बिना आवाज की आत्मा का कोई मतलब नहीं है तथा जो हुआ है वह यह है कि भारत की आवाज को कुचल दिया गया है। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस की इसी "विकार धारा" ने कभी मुल्क की पार्टी कहे जाने वाले दल को ऐसा बना दिया जिसकी पूछ मोहल्ले में भी नहीं है। आज कांग्रेस का वजूद वेंटीलेटर पर है फिर भी इनके नेताओं की बेवकूफी एक्‍सेलरेटर (तेज रफ्तार) पर है।’

End of Feed