शरद पवार से मिलीं ममता बनर्जी, एनसीपी चीफ ने बताई- क्या हुई बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2021, 05:14 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। क्या बात हुई उन्होंने मीडिया से शेयर किया।

google

मुंबई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आज (01 दिसंबर) मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद एनसीपी चीफ ने कहा कि संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने उनसे मुलाकात की। आज, मेरे साथियों और मैंने उनसे लंबी बातचीत की। उनका इरादा है, आज की स्थिति में समान विचारधारा वाली ताकतों को राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ आना होगा और सामूहिक नेतृत्व स्थापित करना होगा।

शरद पवार से मिलीं ममता बनर्जी, एनसीपी चीफ ने बताई- क्या हुई बात
Photo Credit: ANI

उन्होंने कहा कि हमें नेतृत्व के लिए एक मजबूत विकल्प प्रदान करना होगा। हमारी सोच आज के लिए नहीं, चुनाव के लिए है। इसे स्थापित करना होगा और इसी मंशा के साथ उन्होंने दौरा किया है और हम सभी के साथ बहुत सकारात्मक चर्चा की है। मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि अब कोई यूपीए नहीं है। ममता बनर्जी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं से मिलने मुंबई की तीन दिवसीय यात्रा पर आई हैं।

इससे पहले मुंबई में सिविल सोसायटी के लोगों के साथ मुलाकात में ममता बनर्जी ने कहा कि अगर सभी क्षेत्रीय पार्टियां साथ आ गईं तो बीजेपी को हराना आसान होगा। उन्होंने कहा कि हम कहना चाहते हैं, भाजपा हटाओ, देश बचाओ। बनर्जी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरा विपक्ष अपनी रणनीति बनाए। इसलिए, मैं ज्यादा कुछ नहीं बता रही हूं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दिशा दिखाने के लिए सिविल सोसायटी के प्रतिष्ठित लोगों की एक सलाहकार समिति गठित करने की सलाह उन्होंने कांग्रेस को दी थी, लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ी।

End of Feed