Morbi : गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 02:43 PM IST

Morbi : गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीवार के नीचे करीब 30 लोग दबे हुए हैं।  

google

Morbi : गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीवार के नीचे करीब 30 लोग दबे हुए हैं। मोरबी जिले के हलवद में सागर साल्ट नाम की कंपनी में यह हादसा हुआ है। इस कंपनी में नमक तैयार करने का काम होता है। बताया जा रहा है कि दीवार काफी जर्जर हो चुकी थी और जर्जर होने की वजह से वह धाराशायी हो गई। कंपनी में मजदूर नमक की बोरियों को लगा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। प्रशासन ने इन बोरियों के नीचे करीब 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Morbi : गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत

घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद
मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। घटनास्थल पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

End of Feed