Maharashtra:संभाजी नगर स्थित 'दौलताबाद किले' का नाम बदलकर 'देवगिरि किले' के नाम पर होगा, शिंदे सरकार का एलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 09:07 PM IST

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि देवगिरी किले के नाम पर दौलताबाद किले का नाम रखा जाएगा, गौर हो कि इससे पहले औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर किया गया था।

google

हाल ही में औरंगाबाद जिले का नाम संभाजी नगर रखने के बाद महाराष्ट्र सरकार अब संभाजी नगर स्थित दौलताबाद किले का नाम बदलने की बात कही है, महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि देवगिरी किले के नाम पर दौलताबाद किले का नाम रखा जाएगा।

Maharashtra:संभाजी नगर स्थित 'दौलताबाद किले' का नाम बदलकर 'देवगिरि किले' के नाम पर होगा, शिंदे सरकार का एलान

हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर किले के परिसर में स्थित भारत माता मंदिर में आयोजित तिरंगा फहराने के एक समारोह में भाग लेते हुए लोढ़ा ने कहा, 'किले को दौलताबाद उर्फ ​​देवगिरी के नाम से जाना जाता है। इसे आज भी दौलताबाद किले के नाम से जाना जाता है। राज्य पर्यटन विभाग इसका नाम बदलकर देवगिरी किले के रूप में करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा।'

End of Feed