'काली' डॉक्यूमेंट्री पोस्टर विवाद पर कनाडा के म्यूजियम ने मांगी माफी, नहीं दिखाई जाएगी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 07:49 AM IST

Kali Documentary Poster Controversy: काली डॉक्युमेंट्री फिल्म के पोस्टर को लेकर हुए विवाद के बाद, कनाडा के आगा खां म्यूजियम ने माफी मांगी है। और फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने का भी फैसला किया है।

google

Kali Documentary  Poster Controversy: काली डॉक्युमेंट्री फिल्म के पोस्टर को लेकर हुए विवाद में कनाडा के म्यूजियम ने माफी मांगी है।  फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की फिल्म को टोरंटो शहर के आगा खां म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया था। भारतीय उच्चायोग द्वारा शिकायत करने के बाद म्यूजियम ने बयान जारी कर खेद जताया है। और फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने का फैसला किया है।  हालांकि अभी तक फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई ने इस विवाद पर माफी नहीं मांगी है। डॉक्युमेंट्री के पोस्टर में हिंदू देवी को सिगरेट और एलजीबीटीक्यू के झंडे के साथ दिखाया गया है, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है।

'काली' डॉक्यूमेंट्री पोस्टर विवाद पर कनाडा के म्यूजियम ने मांगी माफी, नहीं दिखाई जाएगी फिल्म

म्यूजियम ने माफी में क्या कहा

आगा खां म्यूजियम ने अपने  बयान में कहा है कि कि हमें गहरा खेद है कि 'अंडर द टेंट' प्रोजेक्ट के तहत म्यूजियम में प्रस्तुत 18 शॉर्ट वीडियो द्वारा सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट ने हिंदू और अन्य धार्मिक समुदायों को अनजाने में अपमानित किया है। ऐसे में फिल्म का म्यूजियम में प्रस्तुतिकरण नहीं किया जाएगा। संग्रहालय का मिशन कला के माध्यम से अलग-अलग सांस्कृतियों के बीच समझ और संवाद को बढ़ावा देना है । विविध धार्मिक अभिव्यक्तियों और आस्था समुदायों का सम्मान उस मिशन का एक अभिन्न अंग है।

End of Feed