Jorhat boat accident: असम नौका दुर्घटना की होगी जांच, हालात का जायजा लेने निमती घाट पहुंचे CM

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2021, 01:59 PM IST

असम की ब्रह्मपुत्र नदी में दौ नौकाओं की टक्‍कर के बाद NDRF, SDRF ने रातभर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया। असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि नौका दुर्घटना की जांच होगी।

google

जोरहाट/गुवाहाटी : असम की ब्रह्मपुत्र नदी में नौका दुर्घटना के बाद लापता हुए लोगों की तलाश में रातभर चले बचाव अभियान के बाद 87 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इस हादसे में एक महिला की जान गई है, जो टीचर थीं। इस बीच मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा मौका स्‍थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

Jorhat boat accident: असम नौका दुर्घटना की होगी जांच, हालात का जायजा लेने निमती घाट पहुंचे CM
Photo Credit: ANI

असम के जोरहाट जिले में बुधवार को उस वक्‍त भीषण नौका दुर्घटना हुई, जब माजुली जा रही एक प्राइवेट बोट निमती घाट के नजदीक एक सरकारी बोट से टकराकर डूब गई। नौका का मलबा ब्रह्मपुत्र नदी में करीब 1.5 किलोमीटर दूर मिला। नौका उल्‍टी पड़ी थी। NDRF और SDRF के जवानों ने उल्टी पड़ी नौका के तल को काटा, लेकिन उसके भीतर कोई भी नहीं था। नौका पर 90 लोग सवार थे, जिनमें से 87 को बचा लिया गया है।

End of Feed