Jammu Kashmir Target Killings: बीजेपी के लिए कश्मीर सत्ता की सीढ़ी, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 05:32 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ कश्मीरी पंडितों को आतंकी निशाना बना रहे हैं तो दूसरी तरफ मोदी सरकार फिल्म प्रमोशन में व्यस्त है।

google

2 जून को कुलगाम से एक और मनहूस खबर आई। इलाकाई देहाती बैंक में तैनात मैनेजर विजय कुमार की आतंकियों ने बैंक में घुसकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सियासत गरमा गई है। एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जिस सरकार को कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए वो तो फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। यही नहीं उन्होंने कहा कि पंडितों के पलायन के लिए पीएम मोदी की नीतियां जिम्मेदार है और एक बार फिर 1990 का दौर वापसी कर रहा है। इन सबके बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी निशाना साधा।बैंक मैनेजर, टीचर और कई मासूम लोग रोज़ मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं। जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है। भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है। कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाइए, प्रधानमंत्री जी।

Jammu Kashmir Target Killings: बीजेपी के लिए कश्मीर सत्ता की सीढ़ी, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राजस्थान के रहने वाले थे विजय कुमार
राजस्थान के हनुमानगढ़ से नाता रखने वाले कुमार ने एक सप्ताह पहले ही कुलगाम शाखा में काम करना शुरू किया था। वह पहले केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक के सह-स्वामित्व वाले बैंक की कोकरनाग शाखा में कार्यरत थे।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।आंतकवादियों ने दो दिन पहले 31 मई को जम्मू के सांबा जिले की हिंदू शिक्षिका रजनी बाला की कुलगाम जिले के गोपालपुर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले 12 मई को राहुल भट की बडगाम जिले की चदूरा तहसील में तहसीलदार कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

End of Feed