इंडिया गेट से नेशनल वॉर मेमोरियल पर शिफ्ट किए गए शहीद जवानों के ये प्रतीक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 03:34 PM IST

National War Memorial: 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की प्रतीक उल्टी राइफल और हेलमेट को सशस्त्र बलों द्वारा इंडिया गेट से राष्ट्रीय समर स्मारक में स्थानांतरित किया गया है।

google

सशस्त्र बलों ने आज एक समारोह में इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को इंडिया गेट से स्थानांतरित कर दिया जो 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों का प्रतीक था। इसे नेशनल वॉर मेमोरियल पर परम योद्धा स्थल में स्थानांतरित कर दिया गया है और इसे परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की प्रतिमाओं के बीच में स्थापित किया गया है।

इंडिया गेट से नेशनल वॉर मेमोरियल पर शिफ्ट किए गए शहीद जवानों के ये प्रतीक

इस समारोह के साथ ही 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के स्मारक का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के साथ एकीकरण पूरा हो गया है। इस समारोह का नेतृत्व चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन, चीफ ऑफ स्टाफ कमिटी (सीआईएससी) एयर मार्शल वी.के. कृष्णा ने किया और इसमे सेना के तीनों अंगों के एडजुटेंड जनरल समकक्ष शामिल हुए। समारोह में अंतिम सलामी दी गई और सीआईएससी ने इंडिया गेट पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद वहां से इन्वर्टेड राइफल और हेलमेट को हटाया गया और रस्मी वाहन में परम योद्धा स्थल ले जाया गया एवं नए स्मारक में स्थापित किया गया। सीआईएससी और सेना के तीनों अंगों के एडजुटेंड जनरल समकक्षों ने नए स्मारक को सलामी दी। 

End of Feed