Gorakhnath temple attack: डॉक्टरों ने कहा- मानसिक रूस से अस्थिर नहीं है आरोपी मुर्तजा अब्बासी, पिता का दावा निकला झूठा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 04:05 PM IST

Gorakhnath temple attack: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के बाहर हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा अब्बासी को लेकर डॉक्टर ने कहा है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर नहीं है।

google

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिस के जवानों पर हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा अब्बासी को लेकर डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ नहीं है। गोरखपुर जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जेएसपी सिंह ने Times Now को बताया कि गिरफ्तारी के तुरंत बाद जब आरोपी को मेडिकल जांच के लिए लाया गया तो वह सुसंगत रूप से बात कर रहा था। डॉक्टरों और पुलिस के सवालों का जवाब दे रहा था और उसने कोई हिंसक व्यवहार नहीं किया, जो कि डॉक्टरों को विश्वास दिलाता है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर नहीं है। दरअसल, आरोपी मुर्तजा अब्बासी के पिता ने कहा था कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। कहा ये भी जा रहा है कि मुर्तजा की बीवी ने भी उसे छोड़ दिया और ऐसे में वो डिप्रेशन में चला गया। उसका कहना है कि कई रातों से वो सो नहीं पाया।

Gorakhnath temple attack: डॉक्टरों ने कहा- मानसिक रूस से अस्थिर नहीं है आरोपी मुर्तजा अब्बासी, पिता का दावा निकला झूठा

मुर्तजा को लेकर हुआ खुलासा

End of Feed