लाइव टीवी

लोक कल्याण मार्ग स्थित PM आवास के SPG परिसर में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Updated Dec 30, 2019 | 21:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 लोक कल्याण स्थित मार्ग स्थित एसपीजी रिसेप्शन परिसर सोमवार शाम आग लग गई हालांकि दमकल की गाड़ियों ने तुरंत ही इस पर काबू कर लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
7 लोक कल्याण मार्ग स्थित PM आवास परिसर में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
मुख्य बातें
  • प्रधानमंत्री आवास परिसर के 9 नंबर बंगले में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
  • दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर पूरी तरह पाया गया काबू
  • लोक कल्याण मार्ग पीएम में SPG रिसेप्शन एरिया के पास हुई घटना

नई दिल्ली: 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के नजदीक एसपीजी रिसेप्शन परिसर में सोमवार शाम आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। सोमवार शाम लगभग 7:25 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।खबरों के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट रही। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी मौजूद रहे और आग पर काबू पाने के लिए 9 गाड़ियां और 4 एंबुलेंस घटना स्थल पर मौजूद थीं। 

प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा इस बारे में  ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा गया, 'शॉर्ट सर्किट की वजह से 9, लोक कल्याण मार्ग पर मामूली आग गई थी। यह आग प्रधानमंत्री के आवासीय या कार्यालय परिसर में नहीं, बल्कि लोक कल्याण मार्ग के एसपीजी रिसेप्शन परिसर में लगी थी। आग पर लगभग पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।'

आपको बता दें कि पीएम आवास परिसर में कार्यालय के अलावा कई और भी बंगले होते हैं जिसे पीएम द्वारा उपयोग में नहीं लाया जाता है बल्कि इसमें स्टाफ या सुरक्षाकर्मी रहते हैं। लोक कल्याण मार्ग के जिस बंगले में आग लगी है वह 9 नंबर का बंगला है जो पीएम के कार्यालय का हिस्सा नहीं है।

आपको बता दें कि सेंट्रल दिल्ली स्थित पीएम आवास 12 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है जिसमें पांच बंगले हैं। इसमें पीएम दफ्तर के अलावा सुरक्षा प्रतिष्ठान, एसपीजी और गेस्ट हाउस भी शामिल है। पीएम जिस बंगले में रहते हैं वह पांच नंबर का है और 7 लोक कल्याण मार्ग में उनका कार्यालय है। वहीं बंगले नंबर एक पर पीएम मोदी के लिए विशेष हैलीपैड बनाया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।