Gujrat Fire: गुजरात के सूरत में विवा पैकेजिंग कंपनी में लगी आग, जान बचाने को 5 मंजिला इमारत से कूदे मजदूर, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2021, 10:01 AM IST

Surat Fire News: सूरत के कडोडोरा में विवा पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई, इस घटना में अब तक दो मजदूरों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

google

नई दिल्ली: गुजरात के सूरत (Surat Fire) में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कडोडोरा की विवा पैकेजिंग कंपनी ( Viva Packaging Company) में आग की घटना सामने आई, सूरत के एसडीएम ने बताया कि आग एक पैकेजिंग यूनिट में लगी थी अभी तक मौके से करीब 125 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और 2 मजदूरों की मौत हो गई है।

Gujrat Fire: गुजरात के सूरत में विवा पैकेजिंग कंपनी में लगी आग, जान बचाने को 5 मंजिला इमारत से कूदे मजदूर, देखें VIDEO
Photo Credit: Twitter

मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब श्रमिक पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे तभी आग लगने की घटना सामने आई कुछ श्रमिकों ने जान बचाने के लिए कथित तौर पर बिल्डिंग से छलांग लगा दी जिसमें दो की मौत हो गई वहीं हाइड्रोलिक लिफ्ट द्वारा करीब 125 श्रमिकों को बचा लिया गया है। 

आग इकाई की पहली मंजिल पर लगी और तुंरत ही अन्य मंजिलों पर भी फैल गई, इमारत के अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया।

End of Feed