National Herald Case: ED ने भेजा राहुल गांधी को नया समन, 13 जून को पेश होने को कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 11:48 AM IST

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर समन जारी किया है। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल को पूछताछ के लिए 13 जून को बुलाया है।

google

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED ने नेशनल हेराल्ड मामले ( National Herald case) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नया समन जारी करते हुए 13 जून को जांचकर्ताओं के सामने पेश होने को कहा है। इससे पहले भी ईडी ने राहुल गांधी को समन जारी करते हुए दो जून को पेश होने को कहा था। राहुल जब पेश नहीं हुए तो फिर से ईडी ने पेशी की नई तारीख दी है।

National Herald Case: ED ने भेजा राहुल गांधी को नया समन, 13 जून को पेश होने को कहा
Photo Credit: ANI

विदेश में हैं राहुल गांधी

End of Feed