पाकिस्तान में रची जा रही नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश, धार्मिक किताबें-धारदार हथियार लेकर आया था रिजवान, पकड़ा गया 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 05:27 PM IST

Nupur Sharma News : जानकारी के मुताबिक बीएसएफ ने रविवार सुबह श्रीगंगानगर में 24 साल के पाक नागरिक रिजवान को हिंदूमलकोट सेक्टर में चेक पोस्ट पर भारतीय सीमा में दाखिल होते वक्त पकड़ा। आरोपी के पास से धार्मिक किताबें व धारदार हथियार बरामद हुए हैं।

google

Nupur Sharma : भारतीय जनता पार्टी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश सरहद पार पाकिस्तान में भी रची जा रही है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी  घुसपैठिए को पकड़ा है। यह घुसपैठिया राजस्थान के श्रीगंगानगर इलाके में भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था लेकिन यह बीएसएफ के हत्थे चढ़ गया है। करीब पांच एजेसियां इससे पूछताछ कर रही हैं। इसने अपना नाम रिजवान अशरफ बताया है। इसके पास से धार्मिक किताबें एवं धारदार हथियार बरामद हुए हैं। पूछताछ में रिजवान ने बताया है कि वह नूपुर की हत्या के इरादे से यहां आया था।  

पाकिस्तान में रची जा रही नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश, धार्मिक किताबें-धारदार हथियार लेकर आया था रिजवान, पकड़ा गया 

धार्मिक किताबें व धारदार हथियार बरामद 
जानकारी के मुताबिक बीएसएफ ने रविवार सुबह श्रीगंगानगर में 24 साल के पाक नागरिक रिजवान को हिंदूमलकोट सेक्टर में चेक पोस्ट पर भारतीय सीमा में दाखिल होते वक्त पकड़ा। आरोपी के पास से धार्मिक किताबें व धारदार हथियार बरामद हुए हैं। श्रीगंगानगर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले को लेकर श्रीगंगानगर पुलिस कुछ देर में बयान जारी करने वाली है, पुलिस इस साजिश के बारे में बड़ा खुलासा कर सकती है। रिजवान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है और यह रिजवान गंगानगर से दाखिल होने के बाद अजमेर शरीफ जाना चाहता था। 

End of Feed