FIR दर्ज होने के बाद निशिकांत दुबे की सफाई, कहा- एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन के नाते एटीसी रूम में जाने का हूं हकदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 10:14 AM IST

Jharkhand: सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर 1 सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में कहा गया था कि इन सभी व्यक्तियों ने एटीसी में प्रवेश करके सभी 'सुरक्षा मानकों' का उल्लंघन किया और अधिकारियों पर टेक-ऑफ करने के लिए दबाव डाला।

google

Jharkhand: झारखंड पुलिस ने बीजेपी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक समेत 9 लोगों के खिलाफ कथित तौर पर 31 अगस्त को देवघर हवाई अड्डे से टेक-ऑफ के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से 'बलपूर्वक' मंजूरी लेने के लिए एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि देवघर एयरपोर्ट पर 'नाइट टेक-ऑफ या लैंडिंग की सुविधा' नहीं है। 

FIR दर्ज होने के बाद निशिकांत दुबे की सफाई, कहा- एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन के नाते एटीसी रूम में जाने का हूं हकदार
Photo Credit: ANI

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

End of Feed
लेटेस्ट न्यूज