Baramulla encounter: बारामूला मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, टॉप कमांडर यूसुफ कांतरू भी शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 02:38 PM IST

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर के दो आतंकी मारे गए हैं जिसमें टॉप कमांडर भी शामिल है।

google

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के पारिशवानी इलाके में मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी मारे गए हैं जिनमें टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू भी शामिल है। वह बडगाम जिले में हाल ही में एक एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या सहित नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों की कई हत्याओं में शामिल था। बड़गाम पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान चलाया गया था।  आईजीपी कश्मीर विजय का  कहना है कि मुठभेड़ वाली जगह से बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी भी की गई है।  

Baramulla encounter: बारामूला मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, टॉप कमांडर यूसुफ कांतरू भी शामिल

त्राल में मारे गए थे दो आतंकी
इससे पहले 6 अप्रैल को अवंतीपोरा के त्राल इलाके में मुठभेड़ में दो  आतंकी मारे गए थे। जम्मू कश्मी पुलिस के मुताबिक अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) का आतंकवादी सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर का आतंकवादी उमर तेली उर्फ तल्हा त्राल में मारा गया था। दोनों आतंकी श्रीनगर में कई आतंकी अपराधों में शामिल थे, जिसमें हाल ही में खानमोह श्रीनगर में सरपंच (समीर अहमद) की हत्या में शामिल थे। 

End of Feed