धारा-370 के खात्मे के 3 साल, बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, सामने आया नया एंटी-इंडिया कैंपेन

  • Updated Aug 4, 2022, 01:12 PM IST

पाकिस्तान ने इस एंटी इंडिया कैंपेन को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए विदेश में बैठे भारत विरोधी संगठनों की मदद ली जा रही है। इन चिट्ठियों में 5 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर रैली प्रदर्शन, मौन जुलूस और टि्वटर ट्रेंड्स पर भारत को बदनाम करने की प्लानिंग हो रही है।

धारा-370 के खात्मे के 3 साल, बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, सामने आया नया एंटी-इंडिया कैंपेन

Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर के नाम पर पाकिस्तान के एक और एंटी इंडिया कैंपेन का भंडाफोड़ हुआ है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के 3 साल पूरे होने पर पाकिस्तान ने  5 अगस्त को यौम-ए-इस्तेहसाल मनाने का ऐलान किया है। 5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटा दिया गया था जिसके बाद से पाकिस्तान हर साल इस दिन जम्मू और कश्मीर के लोगों को भड़काने के लिए यौम-ए-इस्तेहसाल के तौर पर मनाता है। एक बार फिर पाकिस्तान में 5 अगस्त यानि शुक्रवार को एंटी इंडिया कैंपेन चलाने की तैयारी की गई है। इसके लिए न सिर्फ पाकिस्तान के अंदर प्रोपेगेंडा किया जा रहा है बल्कि कई देशों में बैठे पाकिस्तान के एंबेसडर भारत विरोधी अभियान चला रहे हैं। 

धारा-370 के खात्मे के 3 साल, बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, सामने आया नया एंटी-इंडिया कैंपेन

टाइम्स नाउ नवभारत के पास ऐसे कुछ एक्सक्लूसिव दस्तावेज मौजूद हैं जिनमें पाकिस्तान की है इस इंटरनेशनल साजिश का पर्दाफाश हुआ है। यह वे चिट्ठियां है जो पाकिस्तान के राजनयिकों ने स्वीडन, फिनलैंड और टर्की जैसे कई देशों में बैठकर लिखी हैं। इन चिट्ठियों में इंटरनेशनल कम्युनिटी को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश की गई है, और जम्मू कश्मीर के लोगों को उकसाने के लिए खास तरह के वीडियो भी सर्कुलेट किए जा रहे हैं। इनमें कई वीडियो में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप भी शामिल हैं।

End of Feed