President Election: मतदान के बाद विमान में सवार होकर दिल्ली को रवाना हुए ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’, जानिए पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 11:57 PM IST

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान विमान एक खास यात्री की खूब चर्चा रही जिसका नाम है 'मिस्टर बैलेट बॉक्स'। इसके नाम से टिकट बुक कराकर इन्हें प्लेन से रवाना किया जा रहा है।

google

President Election: सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ जिसमें एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के यशवंत सिन्हा से हुआ। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। शाम पांच बजे मतदान की प्रक्रिया खत्म हुई। मतदान के बाद, चुनाव आयोग ने कहा कि कुल मतदाताओं में से 99 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया। मतदान के बाद कुछ फ्लाइट्स की सीटों पर 'श्रीमान बैलेट बॉक्स' बैठे हुए नजर आए और इनकी तस्वीरें भी वायरल होने लगी। सभी राज्यों से 'मिस्टर बैलेट बॉक्स' अब फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

President Election: मतदान के बाद विमान में सवार होकर दिल्ली को रवाना हुए ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’, जानिए पूरा मामला

चुनाव आयोग का ट्वीट

मतदान खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने एक ट्वीट में कहा, 'राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद, श्री बैलेट बॉक्स संबंधित एआरओ के साथ दिल्ली के लिए फ्लाइट में सवार हुए! सीलबंद मतपेटी के साथ असम, गुजरात और कर्नाटक की तस्वीरें। वोटों की गिनती 21 जुलाई, 2022 को होनी है।'

End of Feed