TV जगत में 2020 में हुई ये 11 कॉन्ट्रोवर्सी, Kapil Sharma Show से तारक मेहता और रश्मि देसाई तक के चर्चित विवाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2020, 06:05 AM IST

TV controversies of 2020: कोरोना के अलावा टीवी जगत में बहुत सारी बातें हुईं, जो इस साल सुर्खियों में रहीं। हम आपको आज बताने जा रहे हैं साल 2020 के उन 11 चर्चित विवादों के बारे में, जो खूब खबरों में रहे... 

google

साल 2020 में हमें काफी कुछ देखने को मिला। ज्यादातर ऐसे बदलाव रहे जो लोगों के हित में नहीं थे और कई विवादों से लेकर अप्रिय घटनाएं ज्यादा सुनने को मिलीं। टीवी इंडस्ट्री में कुछ ऐसी भी घटनाएं हुईं जिससे सब शॉक्ड रह गए। कभी कहीं एक-दूसरे पर लोगों ने भद्दे आरोप लगाए तो कभी लीगल केस तक दर्ज कराकर कीचड़ उछाला गया। कोरोना वायरस महामारी के अलावा टीवी जगत में बहुत सारी बातें हुईं, जो इस साल सुर्खियों में रहीं। हम आपको आज बताने जा रहे हैं साल 2020 के उन्हीं चर्चित विवादों के बारे में, जो खूब खबरों में रहे।  

TV जगत में 2020 में हुई ये 11 कॉन्ट्रोवर्सी, Kapil Sharma Show से तारक मेहता और रश्मि देसाई तक के चर्चित विवाद

1. रश्मि देसाई का ब्रेकअप
साल 2020 में रश्मि देसाई का विवाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। अरहान खान के साथ रश्मि देसाई का रिश्ता एक बदसूरत नोट पर समाप्त हुआ। यह सब तब हुआ जब अरहान खान के बारे में सलमान द्वारा बिग बॉस के मंच पर सार्वजनिक रूप से शादीशुदा होने और एक बच्चे का पिता होने का सीक्रेट खोला गया। इसके बाद रश्मि ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया था। बदले में अरहान ने सभी दावों का खंडन किया था और शो में वूमन कार्ड खेलने का आरोप लगाया था।

End of Feed