Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma: नट्टू काका की जगह नहीं आएगा कोई दूसरा एक्टर, मेकर्स ने बताई वायरल फोटो की सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2021, 02:09 PM IST

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Nattu Kaka: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका यानी घनश्याम नायक का निधन हो गया था। अब शो के मेकर्स ने बताया कि वह घनश्याम नायक को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं।

google

मुंबई. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका यानी घनश्याम नायक का कैंसर के कारण निधन हो गया। इसके बाद से ही उनके रिप्लेसमेंट पर चर्चा हो रही है। अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। असित मोदी ने बताया कि नट्टू काका के किरदार का रिप्लेसमेंट नहीं होगा। 

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma: नट्टू काका की जगह नहीं आएगा कोई दूसरा एक्टर, मेकर्स ने बताई वायरल फोटो की सच्चाई

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा, 'अभी एक महीना ही बीता है जब सीनियर एक्टर का निधन हो गया। घनश्याम काका यानी नट्टू काका मेरे अच्छे दोस्त हैं। उनके दोस्त के साथ मैंने काफी साल से काम किया है। शो में उनके योगदान की हम इज्जत करते हैं। अभी हमने उनके किरदार के रिप्लेसमेंट को लेकर कुछ भी प्लान नहीं किया है।  

End of Feed