'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 9 महीने बाद नट्टू काका की वापसी, इस वजह से नहीं कर पा रहे थे शूटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2020, 08:45 PM IST

Nattu Kaka resumes shoot for TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक ने सेट पर वापसी कर ली है। वह सर्जरी की वजह से छुट्टी पर थे।

google

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का बेहद पॉपुर शो है। यह शो पिछले 12 सालों से लोगों को गुदगुदा रहा है। इसका हर किरदार फैंस के दिलों में बसता है। अब शो के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कई महीनों बाद नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक शो में नजर आने वाले हैं। उन्होंने 9 महीने बाद सेट पर वापसी की है। बता दें कि एक्टर पहले लॉकडाउन और फिर बाद में सर्जरी के चलते शो से दूर थे। उनकी सितंबर महीने में सर्जरी हुई थी, जिसकी वजह से वह छूट्टियों पर चले गए थे। घनश्याम अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। 

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 9 महीने बाद नट्टू काका की वापसी, इस वजह से नहीं कर पा रहे थे शूटिंग

'मेरा एक मेजर ऑपरेशन हुआ था'

घनश्याम नायक ने ई टाइम्स से बातजीत में कहा कि मेरा एक मेजर ऑपरेशन हुआ था जो सक्सेसफुल रहा। मेरी तबीयत पूरी तरह ठीक है। मैंने 9 महीने बाद शो की शूटिंग शुरू कर दी है। मैंने आखिरी बार 16 मार्च को शो के लिए शूट किया था और अब मैं 16 दिसंबर से शूटिंग कर रहा हूं। मैं लंबे समय से शूट को लेकर बहुत उत्साहित था। मुझे अपने और सीन करने की उम्मीद है। शो में सीन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने जेठालाल और बग्गा के साथ सीन शूट किया है। मेरा ट्रैक वापस आ चुका है और एपिसोड एक या दो दिन में टेलिकास्ट किया जाएगा।

End of Feed