- स्प्लिट्सविला-8 में पारस छाबड़ा, सनी लियोनी को पर खूब लाइन मारते थे।
- शूटिंग के दौरान पारस हमेशा सनी के आसपास रहने की कोशिश करते थे।
- पारस से परेशान होकर नाराज सनी ने शो के मेकर्स को शिकायत कर दी थी।
बिग बॉस-13 में पारस छाबड़ा कभी फ्लर्ट को लेकर तो कभी शहनाज गिल के साथ बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं। घर में पारस छाबड़ा सबसे ज्यादा रंगीन मिजाज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि बिग बॉस में आने से पहले पारस छाबड़ा रियलिटी शो स्प्लिट्सविला-8 का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस शो में उन्हें खूब पसंद किया गया था। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि पारस छाबड़ा स्प्लिट्सविला-8 में अपनी होस्ट सनी लियोनी पर ना सिर्फ लाइन मारा करते थे बल्कि फ्लर्ट करने की भी पूरी कोशिश करते थे।
चौंकाने वाली बात तो ये है कि सनी लियोनी उसी शो के दौरान पारस छाबड़ा पर छेड़खानी का आरोप लगा चुकी हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट् के मुताबिक स्प्लिट्सविला-8 की शूटिंग के दौरान पारस, सनी लियोनी को इम्प्रेस करने के लिए उनपर खूब लाइन मारते थे। रिपोर्ट्स में तो ये तक दावा किया जाता है कि शूटिंग के दौरान पारस हमेशा सनी के आसपास रहने की कोशिश करते थे। अगर सनी किसी दूसरे कंटेस्टेंट्स से भी बात कर रही होती थीं तो भी पारस उनका पीछा नहीं छोड़ते थे। पारस की इसी छेड़खानी वाली कोशिशों से नाराज होकर सनी ने शो के मेकर्स को उनकी शिकायत कर दी थी। हालांकि वॉर्मिंग मिलने के बाद भी पारस अपनी हरकतों से बाज नहीं आए थे।
सनी के पति को लेना पड़ा था एक्शन
पारस छाबड़ा की इन हरकतों के बाद सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर सेट पर आने लगे थे। यहां तक कि डेनियल पूरे टाइम सनी के साथ ही सेट पर रहते थे। पारस इसके बाद भी कभी-कभी सनी के पास आने की कोशिश किया करते थे। ऐसे में सनी लियोनी ने स्प्लिट्सविला के मेकर्स से पारस को फिर कभी दोबारा इस शो में ना बुलाने की गुजारिश की थी।