TMKOC: चंपक चाचा से टप्पू सेना तक- इतने बदल गए तारक मेहता शो के एक्टर, मुश्किल हो जाएगा पहचानना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2020, 02:32 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actors Then and Now old Photos: बीते सालों में लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार इतने बदल गए हैं कि कई लोग तो पहली नजर में पहचान में ही नहीं आएंगे।

google

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है। यह शो छोटे पर्दे पर 12 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है और फैंस को उम्मीद है कि और कई सालों तक यह सभी के दिलों पर राज करता रहेगा। इस सिटकॉम के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि शो के प्रत्येक किरदार का अपना एक फैनबेस है। दिशा वकानी उर्फ ​​दयाबेन से लेकर दिलीप जोशी उर्फ ​​जेठालाल तक, ये किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

TMKOC: चंपक चाचा से टप्पू सेना तक- इतने बदल गए तारक मेहता शो के एक्टर, मुश्किल हो जाएगा पहचानना

पिछले कुछ वर्षों में, हमने शो के किरदारों में कुछ बदलाव देखे हैं। उदाहरण के लिए- गुरुचरण सिंह सोढ़ी, नेहा मेहता, दिशा परमार, निधि भानुशाली, झेल मेहता, भाव्या गांधी की जगह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दूसरे अभिनेताओं से बदला गया है।

भले ही ये कलाकार अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं, फिर भी उन्हें कॉमेडी शो के किरदारों के रूप में याद किया जाता है क्योंकि वह लंबे समय तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा थे। ऐसे ही कुछ पुराने और मौजूदा किरदार बीते समय के दौरान इतने बदल गए हैं कि आज उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाएगा। एक नजर तारक मेहता के ऐसे ही कुछ कलाकारों पर।

End of Feed