नागिन की इस एक्ट्रेस की हो रही गुम है किसी के प्यार में नई एंट्री, निभाएगी विराट की चौथी पत्नी का रोल?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2021, 07:45 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Kajal Pisal New Entry: गुम है किसी के प्यार में फिर से नई एंट्री होने जा रही है। एक बार फिर से सीरियल में एक और एक्ट्रेस नई एंट्री लेने वाली है जो कि अहम भूमिका निभाएगी,,,

google

लोकप्रिय धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में का आगामी ट्रैक दिलचस्प मोड़ से भरा होने वाला है। पहले देखा गया था कि विराट इन दिनों श्रुति के कारण व्यस्त हैं क्योंकि वो उसकी देखभाल कर रहा है और उसके बेबी को सुरक्षित दुनिया में लाना चाहता है। हालांकि, इस मिशन के बीच मोहित को विराट और श्रुति एक साथ देखने को मिलते हैं, जहां दोनों एम्बुलेंस में जा रहे थे। मोहित घर आकर सई को उसके बारे में बताता है जहां विराट एक गर्भवती महिला के साथ था। 

नागिन की इस एक्ट्रेस की हो रही गुम है किसी के प्यार में नई एंट्री, निभाएगी विराट की चौथी पत्नी का रोल?

अब सई, विराट के जीवन में नई महिलाओं के बारे में सोचती है और साथ ही वह विराट के अपने प्रति अपार प्रेम को भी याद करती है। सई, विराट पर भरोसा करने या उनके खिलाफ खड़े होने के लिए गंभीर दुविधा में पड़ चुकी है। आगे सई को शो में बड़ा स्टेप लेते हुए देखना होगा। इतना ही नहीं अब मेकर्स कहानी को और भी मसालेदार बनाने वाले हैं। 

खबर है कि गुम है किसी के प्यार में फिर से नई एंट्री होने जा रही है। एक बार फिर से सीरियल में एक और एक्ट्रेस नई एंट्री लेने वाली है जो कि अहम भूमिका निभाएगी। ये अदाकारा कोई और नहीं बल्कि काजल पिसाल हैं। 

End of Feed