बॉम्बे हाईकोर्ट ने अरमान कोहली की बेल को दी मंजूरी, ड्रग केस में एक साल से न्यायिक हिरासत में हैं एक्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 03:44 PM IST

ड्रग केस में करीब एक साल से न्यायिक हिरासत में बंद एक्टर अरमान कोहली को आखिरकार बेल मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अरमान कोहली की बेल को मंजूरी दे दी है जिसके बाद उनकी रिहाई हो सकती है।

google

Armaan Kohli Drug Case: ड्रग केस में करीब एक साल से न्यायिक हिरासत में बंद एक्टर अरमान कोहली को आखिरकार बेल मिल गई है। अरमान कोहली (Armaan Kohli) को बीते साल 28 अगस्त को 1.2 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए नारकोटिक्‍स ड्रग्‍स एंड सायकोट्रॉपिक कोर्ट (NDPS) कोर्ट ने एक्टर की जमानत याचिका कई बार खारिज की। अपनी गिरफ्तार के बाद उन्होंने कई बार जमानत के लिए याचिका लगाई थी। अब जाकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने अरमान कोहली की बेल को मंजूरी दे दी है जिसके बाद उनकी रिहाई हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, एक लाख रुपये के बॉन्ड भरने के बाद उन्हें जमानत दी जाएगी। 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अरमान कोहली की बेल को दी मंजूरी, ड्रग केस में एक साल से न्यायिक हिरासत में हैं एक्टर

बता दें कि अरमान कोहली के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी की थी, जहां उनके पास से थोड़ी मात्रा में कोकीन ड्रग बरामद हुई थी। इसके बाद एनसीबी की टीम ने पूछताछ के लिए अरमान कोहली को हिरासत में ले लिया था। एनसीबी ने अरमान कोहली को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था और यहां से अरमान को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था। अरमान कोहली को एनडीपीएस की धारा 21(ए), 27(ए), 28, 29,30 और 35 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं अरमान

End of Feed