एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन, दो महीने पहले ब्रेन ट्यूमर से हुई थी बेटे की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 08:53 AM IST

Shiv Kumar Subramaniam Death: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। दो महीने पहले उनके इकलौते बेटे जहान की ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई थी।

google

Shiv Kumar Subramaniam Passes Away: एंटरटेनमेंट जगत से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जाने माने एक्टर और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम (Shiv Kumar Subramaniam) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। मालूम हो कि परिंदा के लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले और हजारों ख्वाहिशें ऐसी के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी के फिल्मफेयरअवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन, दो महीने पहले ब्रेन ट्यूमर से हुई थी बेटे की मौत

दो महीने पहले हुई थी बेटे की मौत

एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम के इकलौते बेटे जहान की दो महीने पहले मौत हो गई थी। ब्रेन ट्यूमर की वजह से 16वें जन्मदिन से दो हफ्ते उनके बेटे जहान का निधन हो गया था।

End of Feed