Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट, वाणिज्य में सबसे अधिक 90 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल
Bihar Board BSEB 12th Result 2022 Date, Sarkari Result 2022, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, bsebssresult.com: बीएसईबी ने दोपहर तीन बजे बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम की घोषणा कर दी।नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किए गए।
_1647327981__rend_4_3.jpg)
Bihar Board BSEB 12th Result 2022 Date, Sarkari Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board / BSEB) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने तीन बजे का समय रिजल्ट जारी करने के लिए रखा था लेकिन कुछ वक्त देर से परिणाम जारी हो सका। इस बार लगभग 13 लाख छात्रों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में भाग लिया। ये परीक्षाएं 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गईं, जिसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई और 8 मार्च, 2022 तक पूरी कर ली गई।
Bihar Board 12th Result 2022 LIVE: Check Your marks here
वहीं बीएसईबी कक्षा 10वीं के नतीजे होली के बाद यानी 18 मार्च, 2022 के बाद जारी किए जा सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पिछले दो सालों से बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार भी बोर्ड की कोशिश है कि नतीजे जल्द से जल्द जारी किए जाए। ऐसे में रिजल्ट डेट समेत अन्य अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
Bihar Board 12th Result 2022 Roll No wise | BSEB Patna 12th Result Direct Link
वाणिज्य में सबसे अधिक 90 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल
सबसे अधिक वाणिज्य संकाय में 90 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी सफल हुए। वाणिज्य संकाय में कुल 60,637 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से कुल 31.353 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में 19,035 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 4,417 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, वाणिज्य संकाय में कुल 54,805 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 90.38 प्रतिशत है।
Bihar Board 12th Result 2022: दो लाख से ज्यादा छात्र असफल
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 80.15 फीसदी छात्र पास हुए हैं जबकि करीब दो लाख 69 हजार छात्र फेल हो गए हैं। 12वीं की परीक्षा में कुल करीब 13 लाख 46 हजार छात्र शामिल हुए थे
पुनर्मूल्यांकन की मिल सकती है सुविधा
यदि कोई छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहता हैं, तो बता दें, कि बिहार बोर्ड बीएसईबी परिणाम घोषित होने के 2-3 दिन बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्क्रूटनी आवेदन जारी करता है। स्क्रूटनी के जरिये आपकी कॉपी को दोबारा से जांचा जाएगा।
Bihar Board Inter Result 2022: स्ट्रीम-वार आंकड़ों पर एक नजर
कुल मिलाकर
लड़कियां: 83.39 %
लड़के: 78.04 %
-------------------------------
विज्ञान (साइंस) श्रेणी
लड़कियां: 77.79 %
लड़के: 79.81 %
-----------------------------------
कॉमर्स (वाणिज्य) रिजल्ट
लड़कियां: 93.89 %
लड़के: 88.52 %
----------------------------------
आर्ट्स (कला वर्ग)
लड़कियां: 81.28 %
लड़के: 76.66 %
बिहार बोर्ड ने 29 दिनों में जारी किया इंटर का रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से बुधवार को इंटर की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। परीक्षा फरवरी में ली गई थी। इस बार मूल्यांकन के 29 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी किया गया है।
ऐसा रहा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
इस साल 12वीं में 80.15% स्टूडेंट पास हुए हैं। साइंस में 83.7% तो कॉमर्स में 90.38% छात्र पास हुए हैं। साइंस में सौरभ कुमार और अर्जुन कुमार पहले स्थान पर रहे। दूसरे पर राज रंजन और तीसरे पर सजल कुमारी रहीं। आर्ट्स में गोपालगंज के संगमराज 96.4% के साथ प्रथम, कटिहार की श्रेया कुमारी 94.2% दूसरे स्थान पर, मेधापुरा की रितिका रतन 94% के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। कॉमर्स में पटना के अंकित कुमार गुप्ता 94.6% अंकों के साथ प्रथम, नवादा के विनीत सिन्हा और गया की पीयूष कुमार 94.4% के साथ दूसरे नंबर पर और गोपालगंज की मुस्कान सिंह और अंजलि कुमारी 94% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
ऑर्ट्स के टॉपर
आर्ट्स विषय में गोपालगंज के संगम राज टॉपर, कटिहार की श्रेया इंटर सेकंड टॉपर और मधेपुरा की ऋतिका इंटर आर्ट्स की थर्ड टॉपर रहीं।
इन्होंने जारी किया रिजल्ट
मंत्री, शिक्षा विभाग विजय कुमार चौधरी ने रिजल्ट जारी किया। इस अवसर पर संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी उपस्थित थे।
बीते साल इतने छात्र हुए थे पास
साल 2021 में 12वीं के परिणामों में 78.04 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी थी। इनमें 80.57 फीसदी लड़कियों और 78.04 फीसदी लड़कों ने सफलता प्राप्त की थी।
क्रैश हुई बिहार बोर्ड की वेबसाइट, अब ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट
नतीजों के आने से पहले बिहार बोर्ड की बेवसाइट हुई क्रैश। onlinebseb.in, biharboardonline.com, biharboard.online.in, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com पर छात्र अपने नतीजे देख सकते हैं
साल 2021 के बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स
2021 के हर स्ट्रीम के टॉप 5 विद्यार्थियों की लिस्ट दी गई है।
आर्ट्स स्ट्रीम
1. मधु भारती
अंक- 463
1 . कैलाश कुमार
अंक- 463
2. नंदनी भर्ती
अंक- 461
3 . अभिषेक कुमार
अंक- 460
4. श्वेता रानी
अंक- 458
5. शाल्वी कुमारी
अंक- 455
5.प्रिय कुमार
अंक- 455
कॉमर्स स्ट्रीम
1. कौसर फातिमा
अंक- 476
1.सुधांशु नारायण चौधरी
अंक- 476
2. ब्यूटी राज
अंक- 474
2. राहुल कुमार
अंक- 474
3. करनाल कुमार
अंक- 473
4. अमित कुमार
अंक- 472
5. कुणाल कुमार
अंक- 470
साइंस स्ट्रीम
1. नेहा कुमारी
अंक- 476
2. विक्की कुमार
अंक- 474
3. जहांगीर आलम
अंक- 474
4. शिवम कुमार वर्मा
अंक 473
4. मनीष कुमार जायसवाल
अंक- 473
4. नवीन कुमार
अंक- 471
5. गौतम कुमार
अंक- 471
5. अभिषेक सुमन
अंक- 471
Bihar Board 12th Result: मार्कशीट में मिलेगी ये जानकारियां
बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए जा रहा परिणाम में छात्रों को अंतरिम मार्कशीट जारी की जाएगी। पहले कम्प्यूटर द्वारा मार्कशीट मिलेगी और फिर बोर्ड द्वारा। इस मार्कशीट में छात्रों के नाम, रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक, विषय-वार अंक, सफलता की स्थिति और अन्य कई जानकारियां दी जाएंगी।
Microsoft Apps पर ऐसे देखें रिजल्ट
Microsoft के SMS app पर भी अपने 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
- ऑर्गेनाइजर एप डाउनलोड करें।
- आपके फोन पर जो नोटिफिकेशन आया है उसे देखें।
- यहांं CBSE रिजल्ट के लिए रजिस्टर करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, जन्म तिथि भरें।
- रिजल्ट आ जाएगा।
App, SMS से ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को 'बिहार 12 <स्पेस> रोल नंबर' टाइप करना होगा और इसे 56263 नंबर पर भेजना होगा। ऐसा करने से आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा, जिससे आप परिणाम देख सकेंगे।
अब से कुछ देर में रिजल्ट होगा जारी
अब से कुछ देर में रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। करीब 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस शुरू होगी। शिक्षा विभाग सभागार में तैयारी पूरी हो चुकी है। रिजल्ट का लिंक जल्द ही biharboardonline.bihar.gov.in , biharboardonline.com पर जारी होगा। परिणाम की घोषणा के साथ टॉपर्स का नाम, पास प्रतिशत और अन्य डिटेल्स जारी की जाएंगी।
बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलेगा इनाम
1. बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपरों को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। साथ में एक लैपटॉप और किंडल बुक रीडर भी दिया जाता है।
2. द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।
3. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।
Bihar Board Result 2022: यहां से जारी होगा परिणाम
पटना के विकास भवन में स्थिति शिक्षा विभाग के सभागार से बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। उसके बाद biharboardonline.bihar.gov.in तथा biharboardonline.in पर परिणाम उपलब्ध हो जाएगा।
BSEB 12th Result 2022: जरूरी हैं इतने नंबर लाना
बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में प्रैक्टिकल और थ्योरी में अलग अलग पास होना जरूरी होगा। छात्रों को पास होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्कोर करने होंगे।
राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बताएंगे नतीजे
परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन कर रिजल्ट चेक करना होगा। बिहार के राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी नतीजे घोषित करेंगे जिसके बाद मार्कशीट ऑनलाइन चेक करने के लिए उपलब्ध होगी।
लगातार चौथे साल सबसे पहले परिणाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) यानी बिहार बोर्ड इस साल भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम मार्च में जारी कर सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना लेगा। इससे पहले बिहार बोर्ड 2019, 2022 और 2021 में भी मार्च में रिजल्ट घोषित कर दिया था।
बिहार बोर्ड ग्रेस मार्क्स पॉलिसी
बिहार बोर्ड में अगर कोई छात्र किसी एक विषय में 8 नंबर से फेल हो जाता है तो उसे 8 नंबर बतौर ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाता है। वहीं अगर छात्र 4-4 नंबर से दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे ग्रेस मार्क्स के तौर पर 4-4 नंबर देकर पास घोषित कर दिया जाता है।
BSEB 12th Result 2022: छात्राओं को मिलेगा खास तोहफा
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटरमीडिएट परिणाम घोषित करने के मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार की एक योजना के तहत 12वीं पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को 25 हजार रुपये और स्नातक करने वाली छात्राओं को 50 हजार रुपये मिलेंगे।
Microsoft Apps पर ऐसे देखें रिजल्ट-
आप चाहें तो Microsoft के SMS app पर भी अपने 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
- ऑर्गेनाइजर एप डाउनलोड करें।
- आपके फोन पर जो नोटिफिकेशन आया है उसे देखें।
- यहांं CBSE रिजल्ट के लिए रजिस्टर करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, जन्म तिथि भरें।
- रिजल्ट आ जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं की गणित परीक्षा रद्द
बिहार बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि 17 फरवरी को मोतिहारी में 25 केंद्रों में हुई गणित की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। अब गणित की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। बोर्ड के मुताबिक, 10 वीं की गणित की परीक्षा 24 मार्च को दोबारा कराई जाएगी। इस परीक्षा का टाइम सुबह 9:45 बजे से 12:45 बजे तक होगी। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा।
इन वेबसाइट्स पर देखें नतीजे
Bihar Board Exam 2022 Official Website:
| 1. | biharboard.ac.in |
| 2. | bsebssresult.com |
| 3. | biharboardonline.bihar.gov.in |
| 4. | http://www.indiaresults.com/ |
2021 में लड़कियों ने मारी थी बाजी
2021 के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी थी। सुंगधा कॉमर्स सेक्शन में टॉपर बनी थीं जबकि आर्ट में मधु भारती और कैलाश कुमार ने टॉप किया था।
2021 में ऐसा रहा था परिणाम
साल 2021 में 12वीं में कुल 13 लाख 50 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से कुल 10 लाख 45 हजार 950 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कामर्स में 91.48 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं जबकि आर्ट्स में 77.97 प्रतिशत तथा साइंस में 76.28 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं।
रोल कोड और रोल नंबर
छात्रों को बीएसईबी 12वीं उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। वे अपने स्कोर और बीएसईबी इंटर परिणामों का अंदाजा लगाने के लिए इसका रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग कर सकते हैं। बिहार गोर्ड 12वीं के परिणाम देखने के लिए biharboardonline.com पर विजिट करें।
3 मार्च को आया था यह अपडेट
राज्य बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 3 मार्च को बीएसईबी 12वीं उत्तर कुंजी 2022 जारी की थी। बिहार बोर्ड 12वीं उत्तर कुंजी 2022 पीडीएफ बीएसईबी की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है।
बीएसईबी कक्षा 12 रिजल्ट आज
बीएसईबी कक्षा 12 के टॉपर्स को कथित तौर पर 13 मार्च, 2022 को भौतिक सत्यापन के लिए बुलाया गया था, अब परिणाम 16 मार्च को घोषित किए जाने की पूरी संभावना है।
क्या है टॉपर्स वेरीफिकेशन
बीएसईबी टॉपर्स को उनके कार्यालय में बुलाएगा और उनकी लिखावट का मिलान करेगा। इसके साथ ही प्रत्येक स्ट्रीम के टॉपर्स का सत्यापन करने के लिए आईक्यू टेस्ट और वाइवा-वॉयस भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद biharboardonline.com पर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज
हालांकि, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, आज ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स कहती हैं कि बीएसईबी 12वीं परिणाम 2022 के टॉपरों का फिजिकल वेरीफिकेशन के बाद रिजल्ट आएगा। फिलहाल लेटेस्ट जानकारी के लिए इस ब्लॉग पर व रिजल्ट के लिए biharboardonline.com पर बने रहें।
ऑनलाइन आएगा रिजल्ट
26 फरवरी से 8 मार्च, 2022 तक लगभग 200 परीक्षार्थियों द्वारा इंटरमीडिएट की प्रतियों की जाँच की गई। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा
डायरेक्ट लिंक से देख सकेंगे रिजल्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) 16 मार्च यानी आज 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 मूल्यांकन के बाद बीएसईबी सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा, रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक आप इसी पेज से पा सकेंगे।
पहले आएंगे 12वीं के परिणाम
सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले कक्षा 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार जो कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बीएसईबी आज दोपहर तक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं परिणाम 2022 घोषित कर सकता है। यह केवल सूत्रों के आधार पर जानकारी है, बोर्ड द्वारा अभी तक कक्षा 12 के परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है।
Bihar Board Result: 16 मार्च को आएंगे नतीजे
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का रिजल्ट 16 मार्च को दोपहर 3 बजे जारी करेगा। जो छात्र इंटरमीडिएट या कक्षा 12 की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।
परीक्षार्थी ऐसे देख सकते हैं नतीजे
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम 2022 घोषित करेगा। उम्मीदवार जो इस साल कक्षा 10, 12 की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
बिहार रिजल्ट: टॉपर्स की जांच
बिहार बोर्ड टॉपर्स की उचित जांच के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। 15 मार्च तक यह पूरी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि बीएसईबी का कोई भी अधिकारी परिणामों की घोषणा के संबंध में जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है इसलिए कोई आधिकारिक अपडेट नहीं हैं।
Bihar Board: प्रोविजनल आंसर की और ऑब्जेक्शन
बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 3 मार्च 2022 को जारी कर दी गई थी। इस पर आपत्ति जताने या ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए छात्रों को 6 मार्च 2022 तक का समय छात्रों को दिया गया था।
Bihar Board Result: पिछले साल क्या रहा था रिजल्ट?
अगर पिछले साल की बात करें तो बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुल मिलाकर 78.04 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। इसके अलावा आर्ट्स में लगभग 78 प्रतिशत, कॉमर्स में 91.5 प्रतिशत और विज्ञान वर्ग में 76.2 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।
10th Board Exam: 25 मार्च तक आ सकते हैं नतीजे
माना जा रहा है कि बीएसईबी कक्षा 10 के परिणाम 25 मार्च, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर सकता है। जो भी परीक्षार्थी कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
12th Board Exam: फरवरी में हुई थीं परीक्षाएं
कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12 के लिए व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2022 तक आयोजित की गईं।
3 मार्च को जारी हुई थी आंसर की
बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा की आंसर की 3 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उत्तर कुंजी में वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे, जो परीक्षा में कुल अंकों का 50 प्रतिशत था।
26 फरवरी से शुरू हुआ था मूल्यांकन
बीएसईबी ने 26 फरवरी को कक्षा 12 के परिणाम के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की थी, जो 8 मार्च, 2022 को खत्म हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड की ओर से इंटर का रिजल्ट पहले जारी किया जा सकता है।
परिणाम शीट में होंगी ये जानकारियां
बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022 की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। परिणाम शीट में छात्रों के नाम और रोल नंबर, परीक्षा विवरण, स्ट्रीम विवरण, सुरक्षित अंक, आवश्यक न्यूनतम अंक, योग्यता की स्थिति और छात्रों द्वारा प्राप्त ग्रेड जैसे विवरण शामिल होंगे।
2020 की तुलना में कम था पास प्रतिशत
2021 में, बिहार बोर्ड का उत्तीर्ण प्रतिशत वर्ष 2020 की तुलना में मामूली रूप से कम था। 2021 में कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.04 प्रतिशत था। अब परीक्षार्थियों को साल 2022 के परिणाम घोषित होने का इंतजार है।
इस सप्ताह जारी हो सकते हैं रिजल्ट
बीएसईबी इंटर परिणाम 2022 इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। परिणाम घोषित होने पर बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगा।
चेक करें पिछले साल का पास प्रतिशत
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 में कुल 78.04 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। ये रिजल्ट 2020 वर्ष (80.44 फीसदी) के मुकाबले 2.4 फीसदी कम था। आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।
पहले आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम
एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) का परिणाम पहले आएगा। बीएसईबी 12वीं का परिणाम 2022 को 16 मार्च तक जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 मूल्यांकन के बाद बीएसईबी सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा। हालांकि आपको इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
रोल नंबर समेत इस डिटेल की होगी जरूरत
परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और कोड का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे। माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पहले जारी करेगा। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि बीएसईबी इस सप्ताह के भीतर परिणाम जारी कर सकता है।
अलग अलग विषयों के एक्सपर्ट्स हैं शामिल
सभी टॉपरों की कॉपियां बोर्ड ने सम्बंधित जिले से मंगवा ली गई हैं। अब हैंड राइटिंग मिलान किया जाएगा उसके बाद वाइवा और लिखित टेस्ट भी लिया जाएगा। सभी विषयों के अलग-अलग एक्सपर्ट्स सवाल भी पूछेंगे।
मार्च में जारी हुई थी आंसर की
बीएसईबी कक्षा 12 की आंसर की क्वेश्चन पेपर के साथ 3 मार्च को जारी की गई थी, जो परीक्षा में कुल अंकों का 50% है। इस पर आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था। इसकी समीक्षा के आधार पर ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
अंतिम चरण में वेरिफिकेशन प्रक्रिया
बिहार बोर्ड ने इंटर की सभी उत्तर पुस्तिकाएं चेक कर ली हैं। टॉपरों की कॉपियां भी री-चेक कर ली गई हैं। अब टॉपरों के इंटरव्यू लेने की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि टॉपरों का वेरिफिकेशन 15 या 16 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
ऐसे चेक करें नतीजे
- बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर Inter Result टैब पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पेज खुलने पर मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सब्मिट कर दें।
- रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रख लें।
फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से हुआ था, जो 14 फरवरी तक चला था। परीक्षा के लिए करीब 13 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। अब सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है।
वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी
बिहार बोर्ड इन दिनों टॉपर स्टूडेंटों का इंटरव्यू ले रहा है। उन्हें फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए बोर्ड ऑफिस बुलाया गया है। वहां टॉपरों की हैंडराइटिंग का मिलान किए जाने से लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं।
