विनीत जोशी बनें सीबीएसई के नए अध्‍यक्ष, सौंपी गई जिम्‍मेदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 09:38 PM IST

CBSE New Chairman: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के शासी निकाय के सदस्य विनीत जोशी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई के नए अध्‍यक्ष के तौर पर नियुक्‍त किया गया है।

google

CBSE New Chairman: उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं आईएएस विनीत जोशी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई के नए अध्‍यक्ष के तौर पर नियुक्‍त किया गया है। उन्होंने आईएएस मनोज आहूजा की जगह ली है। इस पद की जिम्‍मेदारी उन्‍हें 14 फरवरी, 2022 यानि आज सौंपी गई। हाल ही में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश में इस बदलाव की घोषणा की गई थी।

विनीत जोशी बनें सीबीएसई के नए अध्‍यक्ष, सौंपी गई जिम्‍मेदारी

विनीत जोशी वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में एक अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा अब उन्‍हें एक और महत्‍वपूर्ण काम सौंपा गया है। जिसमें वह बतौर सीबीएसई अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 

End of Feed