PSEB 10th 12th Result 2022 Date: इस दिन जारी हो सकते है पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 02:25 PM IST

PSEB Class 10th and 12th Result 2022 Release Date: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

google

PSEB Punjab Board 10th 12th Result 2022 Release Date: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएसईबी जून महीने के अंतिम सप्ताह में कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि फिलहाल रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर पंजाब बोर्ड ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

PSEB 10th 12th Result 2022 Date: इस दिन जारी हो सकते है पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

PSEB Punjab Board 10th 12th Result 2022 Date and Time: Check here
 
How to Check PSEB Class 10th Results 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाज सभी 10वीं के छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-



  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘PSEB 10th Result 2022’ और ‘PSEB 12th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या जन्म तिथि के साथ नाम दर्ज करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखाई देगा।
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।
End of Feed