NCVT MIS ITI Result 2022 1st Year, 2nd Year: राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद NCVT प्रबंधन सूचना प्रणाली MIS ने पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ITI के परिणाम 2022 (NCVT MIS ITI result 2022) घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - ncvtmis.gov.in पर एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई परिणाम 2022 चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को बता दें कि एनसीवीटी आईटीआई परिणाम 2022 पहले वर्ष और दूसरे वर्ष चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, सेमेस्टर और परीक्षा प्रणाली का उपयोग करना चाहिए।
How to check NCVT MIS ITI Result 2022?
- आधिकारिक वेबसाइट ncvtmis.gov.in पर जाएं, होमपेज पर, आईटीआई टैब पर क्लिक करें
- एक नया एनसीवीटी आईटीआई परिणाम 2022 पेज खुलेगा, एनसीवीटी आईटीआई परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, रोल नंबर, परीक्षा प्रणाली, सेमेस्टर और अन्य विवरण दर्ज करें जैसा कि पूछा गया है
- एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें व एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
उम्मीदवार पहले और दूसरे वर्ष के लिए एनसीवीटी आईटीआई परिणाम 2022 ऊपर दिए गए सीधे लिंक से चेक कर सकते हैं। एनसीवीटी आईटीआई एमआईएस परिणाम 2022 मार्कशीट और मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स तैयार रखें। परीक्षा बोर्ड ने अगस्त 2022 में एनसीवीटी आईटीआई परीक्षा आयोजित की है। परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स हांसिल करने होंगे।

