एनईईटी, जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना होगा आसान, मिलेगी फ्री कोचिंग की सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 08:44 AM IST

नीट, जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। अब इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए जल्द ही फ्री कोचिंग की व्यवस्था कराई जाएगी। पहले साल में चयनित 11-12 स्कूलों के 6,000 छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी...

google

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को नीट, जेईई की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग देने की घोषणा की है। पहले वर्ष में दिल्ली सरकार के चयनित 11-12 स्कूलों के 6,000 छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी। राज्य के स्कूल के ऐसे छात्र, जो इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं का लक्ष्य रखते हैं, वे मुफ्त कोचिंग सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

एनईईटी, जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना होगा आसान, मिलेगी फ्री कोचिंग की सुविधा

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए 'Avanti Fellows' के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कार्यक्रम के पहले वर्ष में 11-12 चयनित दिल्ली सरकार के स्कूलों के 6,000 छात्रों को आवश्यक परीक्षण, शैक्षणिक सहायता और नियमित प्रशिक्षण के साथ मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "इससे पहले, यह मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम कुछ स्कूलों में पायलट आधार (pilot basis) पर शुरू किया गया था, जिसके रिजल्ट्स अच्छे थे। विशेषज्ञों द्वारा एससी और एसटी वर्ग की 160 से अधिक लड़कियों को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है।''

End of Feed