विराट या BCCI नहीं, शास्त्री ने कहा- जाने से पहले इस एक खास इंसान को सबसे बड़ा शुक्रिया कहना चाहता हूं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2021, 12:40 PM IST

Ravi Shastri on N Srinivasan: टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी विदाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बातचीत की। उन्होंने साथ ही एक खास इंसान को सबसे बड़ा शुक्रिया कहा।

google

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो गया है। टी20 विश्व कप 2021 बतौर हेड कोच शास्त्री का आखिरी टूर्नामेंट था। भारत प्रबल दावेदार के रूप में टूर्नामेंट में उतरा था पर सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया। टीम इंडिया ने लीग चरण का अपना पांचवां और आखिरी मैच सोमवार को नामीबिया के खिलाफ खेला, जिसमें उसे 9 विकेट से जीत मिली। मैच के बाद शास्त्री ने अपनी विदाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक खास इंसान के प्रति सबसे अधिक सम्मान जताया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को सबसे बड़ा शुक्रिया कहा। बता दें कि साल 2014 में भारत के इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज हारने के बाद श्रीनिवासन ने शास्त्री को टीम डायरेक्टर नियुक्त किया था। 

विराट या BCCI नहीं, शास्त्री ने कहा- जाने से पहले इस एक खास इंसान को सबसे बड़ा शुक्रिया कहना चाहता हूं
Photo Credit: AP, File Image

'...क्योंकि यह सभी मेरे सफर का हिस्सा थे'

शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक बहुत अच्छा सफर रहा। मुझे पता है कि ड्रेसिंग रूम में यह मेरा आखिरी दिन है। मैंने अभी खिलाड़ियों से बात की है। मैं यह मौका देने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने मुझ पर विश्वास किया कि मैं बतौर कोच काम कर सकता हूं। मैं नए कोच (राहुल द्रविड़) को शुभकमानाएं देना चाहता हूं।'  शास्त्री ने कहा, 'मैं साथ ही उन सभी कमेटियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मुझे कोच के रूप में चुनने में शामिल थीं, जिसमें विनोद राय और उनकी टीम, सीओए थे। मैं इन सभी को इसलिए धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि यह सभी मेरे सफर का हिस्सा थे।'

End of Feed