VIDEO: पत्रकार के इस सवाल पर गुस्साए कप्तान कोहली ने दिया तीखा जवाब, फिर मुंह छुपाकर हंसने लगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2021, 05:00 AM IST

Virat Kohli's press conference in Dubai, after Pakistan beat India by 10 wickets in T20 World Cup 2021: पाकिस्तानी टीम ने रविवार को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम को किसी आईसीसी विश्व कप मैच में शिकस्त दी। दस विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार से नाराज हो गए।

google

Virat Kohli gets angry, Post match press conference: रविवार का दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें कभी नहीं भूलेंगी। भारतीय टीम को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार 10 विकेट से हार मिली और पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार किसी आईसीसी विश्व कप मैच में शिकस्त मिली। जबकि पाकिस्तान इस मुकाबले को कभी नहीं भूल पाएगी क्योंकि उन्होंने 29 सालों के सूखे को खत्म करते हुए भारत पर विश्व कप मैच में विजय हासिल की है। भारत की इस शर्मनाक हार के बाद जब भारतीय कप्तान विराट कोहली मीडिया से मुखातिब होने पहुंचे, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार के सवाल से खीझ उठे।

VIDEO: पत्रकार के इस सवाल पर गुस्साए कप्तान कोहली ने दिया तीखा जवाब, फिर मुंह छुपाकर हंसने लगे
Photo Credit: Twitter

पाकिस्तानी टीम ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे पहले टीम इंडिया को 151 रन पर रोका, जिसमें कप्तान विराट कोहली (57) का अर्धशतक शामिल रहा। इसके बाद जब पाकिस्तानी टीम जवाब देने उतरी तो उन्होंने बेहद आराम से ये मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। पाकिस्तानी टीम के दोनों ओपनर्स- कप्तान बाबर आजम (नाबाद 68) और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (नाबाद 79) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और अपनी टीम को 17.5 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

सवाल पर गुस्सा भी हुए, हंसने भी लगे

End of Feed