- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का करवा चौथ
- दोनों ने पोस्ट की शानदार तस्वीर, लिखा अपना संदेश
- विराट कोहली ने भी रखा अनुष्का शर्मा के लिए व्रत
Virat Kohli and Anushka Sharma Karwa Chauth 2019: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर करवा चौथ का त्योहार मनाया। अपना दूसरा करवा चौथ मना रही इस स्टार जोड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में एक दूसरे के लिए संदेश लिखकर तस्वीर पोस्ट कीं। इसके अलावा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खुद ये भी बताया कि दोनों ने एक दूसरे के लिए व्रत रखा था।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों सजे-धजे बेहद शानदार लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा, 'जिंदगी भर व हमेशा के लिए मेरा साथी और आज के लिए मेरे साथ व्रत रखने वाला पार्टनर। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।'
वहीं विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐसी ही एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें पीछे चांद भी नजर आ रहा है। विराट ने फोटो के साथ लिखा, 'जो साथ व्रत रखते हैं, साथ हंसते हैं।'
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं। पुणे में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम टेस्ट मैच में शनिवार से रांची में खेला जाएगा।