श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2021, 11:47 AM IST

Shreyas Iyer Century in debut Test: श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर मे खेले जा रहे टेस्ट मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वो डेब्यू टेस्ट में सैकड़ा जड़ने वाले 16वें भारतीय हैं।

google

कानपुर: कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर ने टेस्ट डेब्यू किया। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 303वें खिलाड़ी बने अय्यर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन 157 गेंद में शतक पूरा करने में सफल हुए। 

कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत में अय्यर ने काइल जैमीसन के खिलाफ तेजी से रन बनाए और शुरुआत में चौकों की झड़ी लगा दी। पहले दिन 133 गेंद में 75 रन बनाकर नाबाद लौटे अय्यर ने 157 गेंद में 2 रन भागकर अपना शतक पूरा किया। अय्यर ने अपनी इस पारी के दौरान 12 चौके और 2 छक्के जड़े। 

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज 
Photo Credit: AP

अय्यर 105 रन की पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर टिम साउदी की गेंद पर विल यंग के हाथों कवर पर लपके गए। अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 13 चौके और 2 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 171 गेंद का सामना किया। 

End of Feed