'क्या हुआ तेरे को, भाग क्यों नहीं रहा है, चल उधर भाग..' देखिए मैदान में इस खिलाड़ी पर कैसे भड़के रोहित शर्मा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 05:15 AM IST

IND vs WI 2nd ODI, Rohit Sharma lashes out at Yuzvendra Chahal: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा आमतौर पर शांत ही नजर आते हैं लेकिन बुधवार को दूसरे वनडे के दौरान उन्होंने इस भारतीय खिलाड़ी को मैदान पर डांट लगाई।

google

आजकल क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की आवाजें स्टंप माइक में बहुत सफाई से कैद होती हैं। मौजूदा भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में ये आवाजें और भी तेज व साफ फैंस के कानों तक पहुंच रही हैं। आमतौर पर देखा जाता था कि सिर्फ विकेटकीपर या फिर स्टंप के करीब खड़े बल्लेबाज की आवाज ही साफ-साफ स्टंप माइक के जरिए सुनाई देती थी, लेकिन अब तो कुछ दूर पर खड़े अन्य खिलाड़ियों व फील्डर्स की आवाज भी साफ-साफ सुनने को मिल रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का ऐसा ही एक ऑडियो-वीडियो वायरल हुआ है।

'क्या हुआ तेरे को, भाग क्यों नहीं रहा है, चल उधर भाग..' देखिए मैदान में इस खिलाड़ी पर कैसे भड़के रोहित शर्मा

दूसरे वनडे में जब वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी और मैच अंतिम ओवरों में था तभी कैरेबियाई खिलाड़ी ओडियन स्मिथ ने कुछ करारे शॉट्स लगाकर मैच को दिलचस्प बनाने की कोशिश की। जीत की तरफ बढ़ रही भारतीय टीम के खिलाड़ी इस नजारे को देखकर एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव हो गए। कप्तान रोहित शर्मा भी सतर्क होकर खिलाड़ियों को दिशा-निर्देश देने लगे।

End of Feed