भारत के इस ऐलान को देखकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन हुए बेहद खुश, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2021, 10:35 PM IST

Kevin Pietersen thanks India, PM Modi and EAM: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने विदेश मंत्रालय के एक ऐलान को पढ़ने के बाद भारत की तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया भी कहा।

google

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने एक ट्वीट करके भारत की जमकर तारीफ की है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शुक्रिया कहा है। इस ट्वीट की वजह है विदेश मंत्रालय द्वारा किया गया ताजा ऐलान जिसके मुताबिक भारत उन अफ्रीकी देशों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहा है जो इस समय नए वायरस वेरिएंट 'ओमीक्रोन' (Omicron) के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।

भारत के इस ऐलान को देखकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन हुए बेहद खुश, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
Photo Credit: Twitter

विदेश मंत्रालय ने अपने ताजा ऐलान में कहा, "भारत सरकार उन सभी अफ्रीकी देशों की मदद के लिए तैयार खड़ी है जो इस समय ओमीक्रोन वेरिएंट से लड़ रहे हैं, इसमें मेड इन इंडिया वैक्सीन की सप्लाई भी शामिल है।" इस ऐलान को पढ़ने के बाद पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने ट्वीट करके लिखा, "भारत ने एक बार फिर वो संवेदना दिखाई। सबसे शानदार देश जहां तमाम नरम दिल लोग रहते हैं। शुक्रिया। नरेंद्र मोदी।"

End of Feed