जो रूट ने इंग्‍लैंड के टेस्‍ट कप्‍तानी पद से दिया इस्‍तीफा, जानिए कैसा रहा कप्‍तान के रूप में उनका करियर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 04:53 PM IST

Joe Root resigns as test captain: वेस्‍टइंडीज के हाथों टेस्‍ट सीरीज में 0-1 की शिकस्‍त झेलने के बाद जो रूट ने इंग्‍लैंड के टेस्‍ट कप्‍तानी पद से इस्‍तीफा दे दिया है। रूट ने पांच साल इंग्लिश टीम की सबसे लंबे प्रारूप में अगुवाई की।

google

लंदन: जो रूट ने शुक्रवार को अचानक इंग्‍लैंड के टेस्‍ट कप्‍तानी पद से इस्‍तीफा देकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। जो रूट ने पांच साल तक इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम की अगुवाई करने के बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्‍तीफा दिया। वेस्‍टइंडीज के हाथों हाल ही में इंग्‍लैंड को टेस्‍ट सीरीज में 0-1 की शिकस्‍त मिली थी, जिसके बाद रूट ने टेस्‍ट कप्‍तानी छोड़ने का फैसला किया। रूट ने 64 टेस्‍ट में इंग्‍लैंड का नेतृत्‍व किया, जो कि एक रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी कप्‍तान ने इतने टेस्‍ट में इंग्‍लैंड का नेतृत्‍व नहीं किया था। 

जो रूट ने इंग्‍लैंड के टेस्‍ट कप्‍तानी पद से दिया इस्‍तीफा, जानिए कैसा रहा कप्‍तान के रूप में उनका करियर

रूट ने 64 टेस्‍ट में  इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी की, जिसमें से 27 मैच जीते। यह भी इंग्लिश रिकॉर्ड है। इंग्‍लैंड ने इतनी टेस्‍ट जीत किसी और कप्‍तान के अंडर में दर्ज नहीं की। हालांकि पिछले साल रूट का कप्‍तानी प्रदर्शन खराब रहा और उनकी टीम को 11 शिकस्‍त मिली। पिछले 17 टेस्‍ट में इंग्‍लैंड की टीम केवल एक टेस्‍ट जीत पाई थी। इंग्‍लैंड को भारत, न्‍यूजीलैंड, ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के हाथों टेस्‍ट सीरीज में शिकस्‍त मिली। विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में इंग्‍लैंड की टीम आखिरी पायदान पर खिसक गई।

End of Feed