हेनरिक क्लासेन ने भारत के जबड़े से अकेले छीनी जीत, याद आया 4 साल पुराना दर्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 08:00 AM IST

क्विंटन डिकॉक की जगह कटक टी20 में दक्षिण अफ्रीकी एकादश में शामिल किए गए हेनरिक क्लासेन ने अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिला दी। 

google

कटक: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को कटक में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया द्वारा जीत के लिए दिए 149 रन के लक्ष्य को अफ्रीकी टीम ने 18.2 ओवर में 4 विकेट और 10 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 

हेनरिक क्लासेन ने भारत के जबड़े से अकेले छीनी जीत, याद आया 4 साल पुराना दर्द
Photo Credit: AP

डिकॉक की जगह मिला था क्लासेन को मौका
विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भारत और जीत के बीच बाधा बन गए। क्लासेन ने 46 गेंद में 81 रन की पारी खेली और टीम इंडिया के जबडे़ से जीत छीन ली। क्लासेन ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 5 छक्के जड़े। 59 मिनट की अपनी आतिशी पारी के बल पर क्लासेन ने मैच का रुख पलट दिया। क्लासेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें क्विंटन डि कॉक के चोटिल होने के कारण इस मैच में मौका मिला था जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।

29/3 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे क्लासेन 
क्लासेन जब बल्लेबाजी करने उतरे तब दक्षिण अफ्रीका ने 29 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाते हुए रीजा हेंड्रिक्स(4), ड्वेन प्रिटोरियस(4) और रासी वान डर डुसें(1) को पवेलियन वापस भेज दिया था। एक छोर कप्तान टेम्बा बावुमा संभाले थे। 

End of Feed