कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर संभालेगी कमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 10:39 PM IST

India women squad for Birmingham 2022 Commonwealth Games: 28 जुलाई से 8 अगस्‍त 2022 तक होने वाले बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। हरमनप्रीत कौर को टीम का कप्‍तान बनाया गया है।

google

नई दिल्‍ली: बीसीसीआई ने सोमवार को बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के लिए 15 सदस्‍यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्‍त 2022 तक कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स का आयोजन होगा। अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला टीम का कप्‍तान बनाया गया है। स्‍मृति मंधाना को उप-कप्‍तान बनाया गया है। यह विश्‍व कप के बाद भारतीय महिला टीम का पहला प्रमुख टूर्नामेंट होगा। 

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर संभालेगी कमान
Photo Credit: Twitter

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, 'अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने सोमवार को बैठक करके बर्मिंघम में होने वाले आगामी कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के लिए स्‍क्‍वाड का चयन किया। यह पहला मौका होगा जब प्रतिष्ठित विभिन्‍न-खेल समारोह में महिलाओं का टी20 इंटरनेशनल मैच नजर आएगा।'

End of Feed