श्रेयस अय्यर के पिता ने चार साल से Whatsapp पर लगा रखी है ये खास डीपी, अब खुद बताई वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2021, 08:45 PM IST

Shreyas Iyer's father opens up on his whatsapp dp and son's test debut: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए अपना टेस्ट डेब्यू किया। इस खास मौके पर उनके पिता ने कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं।

google

श्रेयस अय्यर के पिता संतोष का वाट्सएप (Whatsapp) डीपी पिछले चार साल से नहीं बदली है जिसमें उनके बेटे ने हाथ में 2017 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी थाम रखी है। इसका कारण यह है कि वह हमेशा से अपने बेटे को टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहते थे। उनका सपना पूरा हुआ जब गुरूवार को श्रेयस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

श्रेयस अय्यर के पिता ने चार साल से Whatsapp पर लगा रखी है ये खास डीपी, अब खुद बताई वजह

अय्यर ने नाबाद अर्धशतक जमाकर अपने पहले टेस्ट को यादगार बना दिया । पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद उनके पिता ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह डीपी मेरे दिल के करीब है। जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेल रहा था तब विराट कोहली के स्टैंडबाय के रूप में टीम में था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उस समय मैच जीतने के बाद उसे ट्रॉफी दी। उसने वह ट्रॉफी थाम रखी है और वह पल मेरे लिये अनमोल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इंतजार कर रहा था कि श्रेयस भारत के लिये टेस्ट खेलेगा। जब अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह खेल रहा है तो वह मेरे जीवन का सबसे खुशनुमा पल था। आईपीएल, वनडे या किसी भी प्रारूप से बढकर मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट है।’’

End of Feed