दिलीप दोशी ने हकीकत से उठाया पर्दा, शास्त्री और विराट सहित अन्य खिलाड़ियों की पोल खोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2021, 09:48 PM IST

Dilip Doshi revelation on Ravi Shastri book launch controversy: टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री की किताब का विमोचन और फिर बायो-बबल में कोरोना वायरस की एंट्री को लेकर दिलीप दोशी ने बड़ा बयान दिया है।

google

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोशी ने कहा है कि लंदन में किताब लांच के दौरान भारतीय क्रिकेटरों ने मास्क नहीं पहना था। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द हुआ था और इंग्लिश मीडिया ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शास्त्री को दोषी ठहराया था। बीसीसीआई ने हाल ही में कहा था कि भारतीय टीम ने इस इवेंट में शामिल होने के लिए बोर्ड से इजाजत नहीं मांगी थी। इस बीच, दोशी जो उस किताब लांच के कार्यक्रम में मौजूद थे उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि खिलाड़ियों ने वहां मास्क नहीं लगाए हुए थे।

दिलीप दोशी ने हकीकत से उठाया पर्दा, शास्त्री और विराट सहित अन्य खिलाड़ियों की पोल खोली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यह भी कहा कि उनमें से ज्यादातर इतनी भीड़ देखने के बाद पांच से दस मिनट से ज्यादा नहीं रुके थे। इंडिया अहेड के हवाले से दोशी ने कहा, "मैं पुस्तक विमोचन के अवसर पर उपस्थित था। मुझे वास्तव में ताज समूह द्वारा आमंत्रित किया गया था। बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति,और टीम इंडिया के खिलाड़ी थोड़ी देर के लिए वहां मौजूद थे,और मैं यह देखकर चौंक गया कि उनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहना हुआ था।"

ये राजनेता तय करते हैं

End of Feed