कश्मीर में बदलाव की बर्फबारी, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे पर्यटक, मार्च 2022 तक महंगे होटल बुक

  • Updated Dec 24, 2021, 01:31 PM IST

Jammu And Kashmir Tourism: कश्मीर में करीब 2 साल बाद पर्यटकों की रौनक दिख रही है। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर दिसंबर में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंच रहे हैं। अकेले नवंबर में 1.20 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे।

कश्मीर में बदलाव की बर्फबारी, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे पर्यटक, मार्च 2022 तक महंगे होटल बुक

नई दिल्ली: पहाड़ों में हुई बर्फबारी ने भले ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है लेकिन कश्मीर में पर्यटकों ने गर्मी बढ़ा दी है। इस बार सीजन में बीते 7 साल में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं। गुलमर्ग में हुई  बर्फबारी ने  स्कीइंग का मजा लेने वाले पर्यटकों की उम्मीदें बढ़ा दी है। हाल यह है कि कश्मीर में मार्च 2022 तक महंगे होटल पूरी तरह से बुक हैं। टूर ऑपरेटर्स के अनुसार हर रोज 3000-4000 पर्यटक पहुंच रहे हैं। कोविड-19 और अनुच्छेद 370 हटने के बाद सामान्य होती परिस्थितियों का फायदा इस बार पर्यटन क्षेत्र को मिल रहा है।

कश्मीर में बदलाव की बर्फबारी, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे पर्यटक, मार्च 2022 तक महंगे होटल बुक

घरेलू पर्यटकों ने बढ़ाई रौनक

End of Feed