GDP Data: सरकार ने जारी किए आंकड़े, वित्त वर्ष 2021-22 में ऐसा रहा अर्थव्यवस्था का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 06:21 PM IST

GDP Data: भारत सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च के दौरान देश की जीडीपी (GDP) के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

google

GDP Data: सरकारी आंकड़ों से पता चला कि वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी से मार्च तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 4.1 फीसदी। वहीं पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 8.7 फीसदी रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इससे पिछले वित्त वर्ष में इसमें 6.6 फीसदी की गिरावट आई थी।

GDP Data: सरकार ने जारी किए आंकड़े, वित्त वर्ष 2021-22 में ऐसा रहा अर्थव्यवस्था का हाल

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) ने मंगलवार को जानकारी दी कि अक्टूबर से दिसंबर 2021 की तिमाही में भारत की वृद्धि दर 5.4 फीसदी रही थी। जनवरी से मार्च 2021 की तिमाही में देश की वृद्धि दर 2.5 फीसदी रही थी। मार्च 2022 में खत्म हुए वित्त वर्ष का वृद्धि आंकड़ा एनएसओ के पहले के अनुमान से कम है। पहले एनएसओ ने इसके 8.9 फीसदी रहने की संभावना जताई थी।

End of Feed