गौतम अडानी को राज्यसभा की सीट? Adani ग्रुप ने बयान जारी कर बताया फेक न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 08:06 AM IST

अडानी ग्रुप ने उस खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि समूह के प्रमुख गौतम अडानी या उनकी पत्नी को राज्यसभा की सीट दी जा रही है।

google

नई दिल्ली: एक मीडिया हाउस द्वारा दावा किया कि उद्योगपति गौतम अडानी के परिवार का एक सदस्य - या तो खुद गौतम अडानी या फिर उनकी पत्नी डॉ प्रीति अडानी को आंध्र प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा सकता है। राज्यसभा सीट के लिए 10 जून को चुनाव होंगे। इस खबर पर अप अडानी समूह ने बयान जारी करते हुए इसे फेक और निराधार बताया है। 

गौतम अडानी को राज्यसभा की सीट? Adani ग्रुप ने बयान जारी कर बताया फेक न्यूज

अडानी ग्रुप का बयान

समहू ने बयान जारी करते हुए कहा, 'हमें एक न्यूज रिपोर्ट के बारे में पता चला है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि गौतम अडानी और डॉ. प्रीति अडानी को राज्यसभा सीट दी जा रही है। इस तरह की रिपोर्ट बिल्कुल झूठी और निराधार हैं जो राज्यसभा सीट खाली होने के बाद आती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि निहित स्वार्थ की वजह से इस तरह की मनगढंत मीडिया रिपोर्ट में हमारा नाम घसीटा गया। ना ही गौतम अडानी का और ना ही डॉ. प्रीति अडानी का और ना ही उनके किसी परिवार का राजनीतिक करियर में रूचि है और ना ही किसी पार्टी में शामिल होने की।'

End of Feed