Agra Crime: गृह क्लेश से परेशान होकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी, रस्सी टूटने से बची पत्नी की जान, पति की हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 11:45 AM IST

Agra Crime News: आगरा में घरेलू झगड़े से परेशान होकर एक किसान दंपत्ति ने फांसी लगी ली, लेकिन इस दौरान पति की मौत हो गई और रस्सी टूटने से पत्नी बच गई। पति और पत्नी ने पेड़ से लटककर फांसी लगाई थी। पीड़ित पत्नी और मृत पति की आपस में बनती नहीं थी।

google

Agra Crime News: कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में ऐसी चीजें और घटनाएं होने लगती हैं, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोग परेशान होकर अपनी जान तक गंवा देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आया है, जहां घरेलू मुद्दे से परेशान होकर एक दंपत्ति ने आत्महत्या करने का फैसला किया। पति और पत्नी ने पेड़ से लटककर फांसी लगाई, जिसमें पति की मौत हो गई, लेकिन पत्नी बच गई।

Agra Crime:  गृह क्लेश से परेशान होकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी, रस्सी टूटने से बची पत्नी की जान, पति की हुई मौत
Photo Credit: Representative Image

पुलिस ने बताया है कि मृतक की पत्नी का वजन ज्यादा था, जिसके चलते उसकी रस्सी टूट गई और वह बच गई। मामला आगरा से लगभग 50 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी के गिलोय गांव का है। घटना का पता तब चला जब रस्सी टूटने के बाद बदहवास हालत में पीड़ित महिला घर की तरफ भागी तो दो पुलिस कर्मियों ने उसे रोक कर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली।

हर दिन होता था घर में कलेश 

End of Feed