उत्तर प्रदेश सरकार ने MSP पर खरीद की तारीख का किया ऐलान, किन फसलों को कितने में बेच सकेंगे किसान

MSP Procurement Date: उत्तर प्रदेश सरकार रबी विपणन सत्र 2026-27 के तहत दलहन और तिलहन की खरीद की तारीख तय कर दी है। राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यह जानकारी दी। सरकार केंद्र की मंजूरी के अनुसार चना, मसूर, सरसों और तुअर (अरहर) की खरीद करेगी।

MSP Procurement Date: राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सरकार रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए दलहन और तिलहन की खरीद 7 अप्रैल से शुरू करेगी। पहले यह खबर आई थी कि खरीद 2 अप्रैल से शुरू होगी, लेकिन सरकार ने साफ किया है कि सही तारीख 7 अप्रैल है। यह खरीद 30 जून तक जारी रहेगी। मंत्री ने यह घोषणा लखनऊ के लोक भवन मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

MSP Procurement Date

7 अप्रैल से शुरू होगी MSP पर खरीद (तस्वीर-istock)

किन फसलों की होगी खरीद और MSP क्या है

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक सरकार केंद्र की मंजूरी के अनुसार चना, मसूर, सरसों और तुअर (अरहर) की खरीद करेगी। किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले, इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया गया है। चने का MSP 5,875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का 7,000 रुपये, सरसों का 6,200 रुपये और तुअर (अरहर) का 8,000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इससे किसानों को बाजार में कम कीमत मिलने की चिंता कम होगी।

End of Feed