Fertilizers Subsidy: सरकार ने खाद पर 37216 करोड़ रुपये सब्सिडी को दी मंजूरी, जानिए किस पर मिलेगी कितनी

Fertilizers Subsidy: केंद्रीय कैबिनेट ने इस साल खरीफ (ग्रीष्मकालीन) सत्र के लिए फॉस्फेट एवं पोटाश (पीएंडके) आधारित उर्वरकों पर सब्सिडी देने का ऐलान कर दिया है। जानिए किस खाद पर कितनी सब्सिडी मिलेगी।

Fertilizers Subsidy: केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को इस साल खरीफ (ग्रीष्मकालीन) सत्र के लिए फॉस्फेट एवं पोटाश (पीएंडके) आधारित उर्वरकों पर 37,216 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने को मंजूरी दी। सरकार की तरफ से दी जाने वाली यह सब्सिडी उचित दर पर मिट्टी को पोषक तत्व उपलब्ध कराने के प्रयासों का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने फॉस्फेट और पोटाश (पीएंडके) आधारित उर्वरकों पर 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए पोषक-तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की दरें तय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Fertilizers Subsidy

खरीफ फसल की खेती के लिए खाद पर मिलेगी इतनी सब्सिडी

Fertilizers Subsidy: खरीफ सत्र के लिए बजट

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि खरीफ सत्र के लिए 37,216.15 करोड़ रुपये बजट की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) की खुदरा कीमतें वर्तमान स्तर पर बनी रहें। खरीफ सत्र के लिए सब्सिडी कोष की जरुरत करीब 13,000 करोड़ रुपये की है, जो रबी सत्र 2024-25 के लिए बजटीय जरुरत से अधिक है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के इस निर्णय से किसानों को रियायती, किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

End of Feed